दुद्धी में निकली हुडदंगियों की बारात
दुद्धी| रंगों का त्यौहार होली के पर पूर्व संध्या पर हुडदंगियों की बारात निकाली गई| जिसमें ऊंट पर सवार दूल्हा आकर्षण का केंद्र बना रहा| हुड़दंग आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस बारात में सैकड़ो की संख्या में युवा हुड़दंग करते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए पूरा क़स्बा भ्रमण किये और होली को लेकर अति उत्साहित रहे| इस बारात में नाजु अग्रहरी ,अलख गुप्ता ,दिलीप पांडेय ,मनीष जायसवाल , सुमित सोनी , गोरखनाथ अग्रहरी , मोहित जायसवाल, सतीश सोनी, गोपाल अग्रहरि, सोनू जायसवाल, राहुल अग्रहरि आदि मौजूद रहें| इस दौरान क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ,एनामुल हक के साथ मय फोर्स मौजूद रहें|
Comments are closed.