गरीबों का आवाज उठाने वाले नेता के साथ दुर्व्यवहार ,ओबी कम्पनी के चार लोगों पर FIR दर्ज
अनपरा । एनसीएल कृष्णशिला परियोजना मे ओबी की संविदा ज्वाईनवेंचर कम्पनी के एन आईं व स्वामी नारायण कम्पनी मे रोजगार की मांग को लेकर पूर्व प्रधान – भाजपा नेता के साथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार के मामले मे स्थानीय पुलिस ने कंपनी के चार लोगो के खिलाफ ipc 323 504 506 व एसटीएसटी 3/2VA धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है ओबी कम्पनी सहित एनसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। ग्राम पँचायत जमशील के पूर्व ग्राम प्रधान व भाजपा नेता रविन्द्र कुमार उर्फ पंचू प्रधान ने बताया कि मै एक जनप्रतिनिधि होने के नाते गाँव के लोगों को रोजगार की मांग को लेकर कई बार कम्पनी के कैम्प गया था। जिसको लेकर मुझे बुलाया गया काफी चर्चा हुयी लेकिन यहाँ के लोगों को रोजगार मुहैया पर बात नही बनी तो मै धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी तब तक कम्पनी के मैंनेज़र पी के सिंह, सरक्षक महेन्द्र यादव,स्वामीनारायण कम्पनी के पी सी तिवारी मैनेजर आग बगुला हों कर धक्का मुक्की करने लगे तथा कमरे से बाहर निकाल दिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मा बहन की गालि देने लगे। और बोलें कि जानते नहीं हो यें मंत्री/विधायक की कंपनी है तुम्हे जान से मारवा कर फेंकवा देगे। चमार साले तुम छोटी जाति के व्यक्ति हो हम लोगों के सामने चमरा तुम्हारा कोई अवकात नही है। यहा के लोगों को रोजगार नही दिया जाएगा। रोजगार मांगने कंपनी कैंप दोबारा आओगे तो इसी खदान में दफनवा दूंगा। दुसरे दिन स्वामीनारायण कंपनी के मालिक सैलेंदर सेठ नें मेरे मोबाइल फोन पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दिया की मैं गुजराती हूँ तेरे लाश को गुजरात भेजवा दूंगा। इन सब सारी घटनाओं से मै काफी भयभीत हूँ। शक्तिनगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Comments are closed.