India's No.#1 Hindi News Channel

पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 21 राशि गोवंश बरामद

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर श्री श्यामकान्त एवं प्र0नि0 सुनील चन्द्र तिवारी थाना नरही के नेतृत्व में थाना नरही को मिली सफलता ।

आज दिनांक- 28.09.2024 को थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह व उ0नि0 अजय साहनी मय हमराह, हे0 का0 अर्जुन प्रजापति ,हे0का0 राजबिन्द मिश्रा ,हे0का0 सौरभ सोनकर, का0 राहुल थाना नरही, का0 प्रत्युष थाना नरही, का0 सचिन कुमार थाना के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति में कोरंटाडीह से कुछ दूर भरौली की तरफ रोड पर मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि भावरकोल की तरफ से एक ट्रक अवैध वध हेतु गोवंश लाद कर बिहार लेकर जा रही है । इस सूचना पर तत्काल थाना नरही पुलिस टीम द्वारा रोड पर नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान नरायणपुर की तरफ से आने वाले ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो चेकिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही ट्रक को खड़ा करके दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे जिसमें से 01 व्यक्ति को दौड़ा कर पुलिस हिरासत मे लिया गया व दूसरा व्यक्ति खेतों की तरफ भाग कर फसल में छिप गया । पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम बीरु दोहरे पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम तुरकीपुर थाना अयाना जनपद औरैय्या व भागने वाले व्यक्ति का नाम उपेन्द्र यादव पुत्र रामपूजन यादव निवासी चुन्नी पवनी बक्सर बिहार बताया । पकड़ी गयी ट्रक की जमातलाशी के दौरान ट्रक से 21 राशि गोवंश(गाय-14, बछड़ा-07) बरामद हुआ । बरामद गोवंशों को सकुशल गोशाला में भेजा गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 263/24 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया तथा वाहन टाटा ट्रक को धारा 207 MV Act में सीज किया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.