मोबाइल चोरी कर आनलाइन पैसे ट्रासंफर करने वाला 1अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन मे वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता ।

दिनांक 26.08.24 को रात्रि 11 बजे वादी के घर के हाता से रंजीत उर्फ कुन्दन पुत्र स्व0 सत्यनारायण राम निवासी हरिजन बस्ती वार्ड नं0 -01 कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया ने एड्रायड मोबाईल रेडमी 9 कम्पनी को चोरी कर वादी के मोबाइल से कुल 26000/ रूपया अपने खाते में आनलाईन ट्रान्सफर कर लिया था जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थनीय पर मु0अ0सं0 229/24 धारा 303(2), 318(3) बी0एन0एस0 बनाम रंजीत पुत्र स्व0 सत्यनारायण राम निवासी हरिजन बस्ती वार्ड नं0-01 कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.09.2024 को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 श्री चन्द्रहास राम हमराह हे0का0 जितेन्द्र यादव, हे0का0 मनोज चौहान व का0 संजय कुमार कुशवाहा के मय सरकारी वाहन UP60G0230 के मय चालक हे0का0 सत्येन्द्र कुमार के साथ मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की तलाश में थाना क्षेत्र में चांदुपाकड़ कस्बा मनियर में मौजूद थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बहेरापार के आगे आई0टी0आई0 स्कूल के पास मौजूद है । इस सूचना पर तत्काल मनियर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रंजीत उर्फ कुन्दन पुत्र स्व0 सत्यनारायण राम निवासी हरिजन बस्ती वार्ड नं0 1 कस्बा मनियर थाना मनियर जनपद बलिया को समय 10.55 बजे आई0टी0आई0 स्कूल के पास पुलिस हिरासत में लिया गया । जमातलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुआ 01 अदद मोबाईल बरामद हुआ । पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वादी के मोबाईल से आनलाईन अपने खाते मे रुपये भेजा था वह पैसे खर्च हो गये हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
Comments are closed.