पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.12.2024 को निरीक्षक पुनित परिहार मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार यादव, हे0का0 सुमित कुमार सिंह व हे0का0 बलवन्त यादव मय सरकारी वाहन UP 32 EG 4607 स्कार्पियों से STF कार्यालय वाराणसी से बलिया आए व इस दौरान जरिये मोबाइल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलिया से वार्ता होने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 श्री धनंजय सिंह मय हमराह का0 कपिल यादव थाना कोतवाली बलिया मिले ।

मुखबीर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त शशिभूषण उपाध्याय पुत्र स्व0 बृजकिशोर उपाध्याय निवासी डुही मुसी चाँदपुर पोस्ट हरदत्तपुर थाना बासडीह जनपद बलिया को समय 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
Comments are closed.