India's No.#1 Hindi News Channel

पुलिस अधीक्षक द्वारा नववर्ष के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर में पैदल गश्त

बलिया: दिनांक 31.12.2024 को पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी श्री कृपाशंकर के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत बलिया पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । नववर्ष पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विशेष सतर्कता बरते जाने के तहत महत्वपूर्ण स्थलों पर भ्रमण करते हुए आमजन से वार्ता किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ कर उनकी तलाशी लिया गया। इसके साथ ही साथ जनपदवासियों से नववर्ष पर शराब पीकर वाहन न चलाने,

 

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने व नववर्ष को शांति व सकुशल पूर्वक मनाने की अपील की गयी । पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरी0 श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती कल्पना मिश्रा व अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा जेनाड़ी तिराहे पर बने पुलिस बूथ को चेक किया गया। ड्यूटी में मौजूद अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.