India's No.#1 Hindi News Channel

पुलिस द्वारा बीएनएस से सम्बन्धित 2 किशोर बच्चों को सही सलामत दशा में बरामद कर उनके परिजनो को किया गया सुपुर्द

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही अपराधो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनाँक-22.01.2025 को समय लगभग 20.00 बजे दो किशोर बच्चे जिनका नाम क्रमशः 1. ममता पुत्री खेदन तुरहा व 2. अनमोल पुत्र खेदन तुरहा निवासीगण नई बस्ती बेदुआ थाना कोतवाली, जनपद बलिया के रहने वाले है जो घर से नाराज होकर कही चले गये थे जिसके कारण अभिभावको द्वारा थाना स्थानीय पर दि0 23.01.2025 को मु0अ0स0 31/2025 धारा 137(2)बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । जिसमें बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा एफआईआर लिखने के 24 घण्टे के अन्दर ही किशोर बच्चो 1. ममता पुत्री खेदन तुरहा व 2. अनमोल पुत्र खेदन तुरहा निवासीगण नई बस्ती बेदुआ थाना कोतवाली, जनपद बलिया* की बरामदगी कर लिया गया। थाना कोतवाली द्वारा विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त बच्चो को सही सलामत दशा में उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.