India's No.#1 Hindi News Channel

हल्दी थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.01.2025 को

थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय हमराह हे0का0 संतोष मिश्रा, का. अभय कुमार सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0स0-0018/25 धारा 109, 352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम बलेसरा थाना गड़वार जिला बलिया को भरसौता पेट्रोल पम्प के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया जिसकी जमातलाशी में उसके पास से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.