India's No.#1 Hindi News Channel

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण हुआ

बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉग बुक का अवलोकन किया

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन उपस्थित रहें।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.