India's No.#1 Hindi News Channel

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में बोले जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक

बलिया । भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत मनियर विकास खंड के अजनेरा गांव में ग्रामीणों को सेंट्रल बैंक शाखा मनियर एवं ऐवोक इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।

इस दौरान एल डी एम सुशील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए वित्तीय प्रबंधन नितांत आवश्यक है।
वित्तीय साक्षरता का जीवन में बहुत महत्व है। यह व्यक्ति को अपने पैसे का प्रबंधन करने, और अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है। वित्तीय साक्षरता के बिना, व्यक्ति कर्ज में फंस सकता है, धोखाधड़ी का शिकार हो सकता है। वित्तीय रूप से साक्षर होना समय की मांग है।

सेंट्रल बैंक के एफ एल सी सी अनिल शुक्ला ने बैंकों की विभिन्न सामाजिक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना ,अटल पेंशन, मुद्रा लोन आदि के बारे में बताते हुए उपस्थित लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया।
ऐवोक इंडिया के रीजनल हेड वर्धन पाठक ने वित्तीय जमा योजनाओं तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय संबंधित जानकारी दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, कमलदेव सिंह , विंदेश्वर सिंह, अनुज पटेल,बबीता देवी, रीता देवी, मीना देवी, दीपक ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे। संचालन वित्तीय सलाहकार नितेश पाठक ने किया।

रिपोर्ट- नवल जी, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.