भारत के रिश्ते बेहद मजबूत… PAK के साथ डील पर बोला MEA
भारत के विदेश मंत्रालय का सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते पर बयान आया है. प्रवक्ता ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत संबंध हैं और उन्हें उम्मीद है कि सऊदी अरब भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखेगा. यह समझौता द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को प्रभावित नहीं करेगा.![सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते बेहद मजबूत... PAK के साथ डील पर बोला MEA सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते बेहद मजबूत... PAK के साथ डील पर बोला MEA]()
सऊदी अरब और पाकिस्तान के डील को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय का नया बयान सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते बेहद मजबूत हैं. हमें उम्मीद है कि भारत की संवेदनशीलता का सऊदी अरब ध्यान रखेंगे.
उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक स्ट्रेटेजिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी गहरी हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि हमारी स्ट्रेटेजिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखा जाएगा.

Comments are closed.