India's No.#1 Hindi News Channel

लूट का प्रयास करने वाली 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे त्यौहार के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे रोकथाम अपराध के अन्तर्गत रात्रि चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव सिकन्दरपुर महोदय के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.06.2025 को उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश व चेकिंग संदिग्ध चौराहा पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की जो तीन महिलाए थाना क्षेत्र में कल छिना झपटी कर रही थी वह थाने की तरफ ही जा रही हैं, उक्त सूचना पर विश्वास करके कस्बा सिकन्दरपुर चौराहे पर से 03 नफर महिलाओ को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर नाम व पता पूछा गया तो अपना अपना नाम क्रमशः 1. रेखा पत्नी विशाल 2. अर्चना पत्नी मुकेश नोना निवासिनीगण ग्राम कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर 3.जूली पत्नी अशोका निवासिनी ग्राम जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बतायी तथा पूछताछ महिलाओं ने बताया कि हमलोग घूम-घूमकर सवारी गाड़ियों में तथा भीड-भाड़ वाले स्थानों पर औरतों के चैन आदि छीनने और चोरी करने का कार्य करते है कुछ दिन पहले गड़वार क्षेत्र में भी हमलोग पूजा के साथ घटना किये थे, जिसमें पूजा पकड़ा गयी थी इसलिए अब हम लोग इस क्षेत्र में आकर अपना काम कर रहे थे । उक्त महिलाओ को यह बताते हुए कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-58/2026 धारा 115(2),309(6) बीएनएस मे वांछित हैं कारण बताते हुये नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.