India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया बीएनएस से  1 अभियुक्त को किया   गिरफ्तार कब्जे से घटना में एक अदद लोहे की राड हुआ बरामद

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11/06/2026 को वादी मुकदमा सुरेश कुमार यादव पुत्र जनार्दन यादव ग्रा0 दुमदुमा थाना फेफना जनपद बलिया द्वारा थाना फेफना पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10/06/2026 को रात्रि करीब 10.00 बजे आवेदक का भाई कन्हैया यादव पुत्र जनार्दन यादव घर के पास ही नहर पर खड़ा था कि विपक्षीगण 1.मनिष यादव उर्फ साधु यादव पुत्र केदार यादव नि0- ग्रा एकवारी थाना फेफना जनपद बलिया 2. दुर्गेश यादव पुत्र रामप्रवेश यादव 3.सिन्टू यादव पुत्र मनोज यादव निवासीगण ग्रा0 बजहा थाना फेफना जनपद बलिया 4.निगम यादव पुत्र नागेन्द्र यादव ग्रा0 दुमदुमा थाना फेफना जनपद बलिया मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पीछें से आये और अपने हाथ मे लिये हुये लोहे की राड व लाठी डंडा से जान से मारने की नियत से मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आये आवेदक सुरेश यादव, राहुल यादव, व अनिता यादव को भी गाली गुप्ता व धमकी देते हुये मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिये जिसके सम्बन्ध मे थाना फेफना जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 109(1),352,351(3),3(5) बीएनएस पंजीकृत हुआ ।

आज दिनांक 20.6.2026 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0  सुरेन्द्र नाथ द्वारा अभियोग उपरोक्त के वांछित *अभियुक्त दुर्गेश यादव पुत्र रामप्रवेश यादव निवासी बजहां थाना फेफना जनपद बलिया* को समय 04.30 am पर हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त दुर्गेश यादव की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड को बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.