पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में लोहे की कटारी बरामद
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता । थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला/हत्या के प्रयास से संबंधित मु0अ0सं0 144/2026 धारा 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित 03 नफर वांछित अभियुक्तों क्रमशः 1. रमेश सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 47 वर्ष 2.धनन्जय सिंह पुत्र स्व0 बच्चा सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 34 वर्ष 3.देव सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की कटारी भी बरामद की गयी ।
घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
थाना सहतवार पुलिस टीम के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा मय हमराह पुलिस टीम (रि0आ0 बीरू कुमार, रि0आ0 अभय सिंह, म0रि0कां0 सोनी व चालक हे0कां0 मनोज यादव) के साथ क्षेत्र में चेकिंग व वांछितों की तलाश में मामूर थे । दौरान-ए-तलाश मुकदमे के वादी ने पुलिस टीम को सूचना दी कि अभियुक्तों द्वारा हमले में प्रयुक्त की गई खून से सनी लोहे की कटारी महाराजपुर चट्टी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकी हुई है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वादी की निशानदेही पर उक्त खूनालूदा कटारी को बरामद कर नियमानुसार सील-सर्वमुहर किया।
तत्पश्चात मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि मामले से जुड़े तीनों अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में महराजपुर चट्टी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे तीनों अभियुक्तों को हिकमत अमली से समय करीब 09:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
Comments are closed.