India's No.#1 Hindi News Channel

*नवीन मंडी में वितरण किए गए कंबल आखिरकार ठंड से ठिठुर रहे गरीबों की प्रशासन ने सुध ले ली है। ठंड से किसी गरीब की मौत न हो इसको लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है*

0

विधायक व एसडीएम ने गरीबों को बांटे कंबल

स्याना: नवीन मंडी में वितरण किए गए कंबल आखिरकार ठंड से ठिठुर रहे गरीबों की प्रशासन ने सुध ले ली है। ठंड से किसी गरीब की मौत न हो इसको लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। विधायक ने एसडीएम के साथ गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल मिलते ही गरीबों की चेहरे खिल उठे।

मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। दो दिन से सर्दी बढ़ जाने से गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड से किसी गरीब की मौत ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने ठंड से बचाव के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं। मंगलवार को विधायक देवेंद्र सिंह लोधी व एसडीएम सुभाष सिंह ने स्याना नगर के कई मोहल्लों मे करीब डेढ़ सौ लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए। अधिकारी व विधायक जब स्याना स्थित नवीन मंडी में स्वयं कंबल लेकर पहुंचे तो गरीबों की आंखों में खुशी के आंसू नहीं रुके। इस बर्ष जब अधिकारी गरीबों के पास कंबल लेकर पहुंचे। वहां पर करीब 150 गरीबों को पहले दिन कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक एडवोकेट देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर चुकी है। किसी गरीब को ठंड से नहीं ठिठुरने दिया जाएगा। शासन की मंशा है कि कोई भी गरीब निर्धन व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित ना रहे उसी के मद्देनजर स्याना विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी शासन की मंशा को पूरा करने के लिए धरातल पर कार्य कर रहे हैं इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, मंडी सचिव वीर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अलका तहसील के राजस्व के कर्मी भी के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज त्यागी, विक्रांत त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, नीरज चौधरी, आदि मौजूद रहे।
बाइट – देवेंद्र सिंह लोधी,विधायक ,स्याना
—
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.