India's No.#1 Hindi News Channel

ISI के लिए जासूसी करने वाले सेना के 2 जवान गिरफ्तार

0

 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई यानि इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले सेना के 2 जवानों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जवानों की पहचान हरप्रीत सिंह और सिपाही गुरभेज सिंह के रूप में हुई है. हरप्रीत सिंह जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में तैनात था और 19 राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़ा हुआ था. वहीं गुरभेज सिंह कारगिल में क्‍लर्क के रूप में काम कर रहा था और 18 सिख लाइट इन्फेंट्री से जुड़ा हुआ था.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों जवानों ने फरवरी से मई के बीच चार महीने के अंदर रक्षा और राष्‍ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से ज्‍यादा गोपनीय दस्‍तावेज तस्‍कर रणवीर सिंह की मदद से सीमापार पहुंचाए हैं. डीजीपी गुप्‍ता ने बताया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान रणवीर सिंह से भारतीय सेना से जुड़े गई अहम दस्‍तावेज बरामद किए हैं. बता दें कि रणवीर सिंह को 24 मई को 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.