India's No.#1 Hindi News Channel

IT विभाग ने बढ़ाई डेडलाइन, अब 15 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फॉर्म 15CA और 15CB

0

IT विभाग ने बढ़ाई डेडलाइन, अब 15 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फॉर्म 15CA और 15CB

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने इंटरनेशनल रेमिटेंस यानी विदेश में पैसा भेजने के लिए टैक्स पेपर्स की कार्यवाही को पूरा करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. दरअसल, किसी इंडिविजुअल को विदेश में पेमेंट करते समय 15CA/15CB फॉर्म इलेक्ट्रॉनिकली भरना जरूरी होता है.

इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग के नए पोर्टल में दिक्कत को देखते हुए CBDT ने पहले ये तय किया था कि फॉर्म 15CA/15CB को मैनुअल फॉर्मेट में सबमिट करने की डेडलाइन 30 जून, 2021 होगी, लेकिन अब इस डेडलाइन को बढ़ाकर 15 जुलाई, 2021 कर दिया गया है. मतलब टैक्सपेयर्स अब ये दोनों फॉर्म मैनुअल फॉर्मेट में ऑथराइज्ड डीलर्स के पास 15 जुलाई, 2021 तक जमा कर सकते हैं. CBDT ने कहा है कि डॉक्युमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर जेनरेट करने के लिए दोनों फॉर्म्स को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड करने की सुविधा बाद में दी जाएगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.