खुशखबरी! केंद्र ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते पर डेढ़ साल से लगी रोक हटा दी है. महंगाई भत्ते को 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है. केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. कोरोना काल में बढ़ती महंगाई के बीच इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा. केंद्रीय कैबिनेट की आज करीब एक साल बाद प्रत्यक्ष तौर पर बैठक हुई थी.
जानकारी है कि केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनरों को सितंबर महीने से डीए मिलना शुरू हो जाएगा और उन्हें जुलाई से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा. हालांकि, एरियर पर संशय बना हुआ है. जून महीने में यह जानकारी आई थी कि सरकार डीए प्रॉस्पेक्टिवली देगी यानी कि आगे से बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा. पिछले महीनों का कोई एरियर नहीं जोड़ा जाएगा.