India's No.#1 Hindi News Channel

करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0

भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे अनिबूलियन व आई विजन कम्पनी से सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना अध्यक्ष मवई विश्वनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ सोमवार को अपराध अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला थे तभी मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि उक्त अपराध से सम्बंधित आरोपी एक स्थान पर कहीं जाने के लिए किसी के इंतजार में खड़ा है।सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने तत्काल बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,हेड का,बैजनाथ यादव को भेजा।मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंची पुलिस टीम ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे अनीबूलियन कम्पनी,आई विजन कम्पनी के विरुद्ध दर्ज मु0 अ0 सँ0 348/20 की धारा 406/419/420/467/468/471 से सम्बंधित वांछित आरोपी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र देवी प्रसाद गुप्ता 43 वर्ष निवासी ग्राम बाबा बाजार को भक्त नगर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.