India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया रेड क्रास सोसायटी के नये अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत*

0

बलिया रेड क्रास सोसायटी के नये अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

बलिया जिला अधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेड क्रास सोसायटी ने अपने नये अध्यक्ष/जिलाधिकारी महोदया सौम्या अग्रवाल का रेड क्रास के उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज कुमार पाण्डेय, सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय की अगुवाई में बुके एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रास सोसायटी आपदा में जनमानस की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है, उन्होंने कहा कि आगे भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखती हूं, और जहां मेरी जरूरत होगी मैं बतौर अध्यक्ष रेड क्रास के सहयोग में हमेशा तैयार हूं।इस अवसर पर रेड क्रास सोसायटी के सभापति संजय कुमार गुप्ता,उप-सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, सरदार जितेन्द्र सिंह, नंदिनी सिंह, मुस्कान चौरसिया आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.