India's No.#1 Hindi News Channel

परेशान 81 वर्षीय वृद्ध का समाजसेविका के प्रयास से राशन कार्ड जारी

0

चोपन। आदर्श नगर पंचायत चोपन निवासी वृद्ध उमा शंकर पुत्र बैजनाथ तिवारी उम्र 81 वर्ष का राशन कार्ड 1 वर्ष पूर्व किसी कारण से निरस्त हो गया था तबसे ये राशन ना मिलने की वजह से बहुत परेशान चल रहे थे उसके बाद आवेदन ऑनलाइन कराने के बाद कभी तहसील कभी इधर उधर भटक रहे थे लेकिन राशन कार्ड जारी नही हो पा रह था। उमाशंकर तिवारी के द्वारा परेशान होने के बाद जब इसकी जानकारी 14/11/2022 को महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी को दिया उसके बाद फौरन संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर राशन कार्ड के दस्तावेज को प्रेषित किया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए 24 घंटे के अंदर 81 वर्षीय उमा शंकर का राशन कार्ड जारी किया गया सावित्री देवी ने आज घर पहुंच उनका राशन कार्ड रसीद दिया गया जिससे उनको इस माह से राशन दिया जायेगा।वृद्ध कार्ड धारक द्वारा सावित्री देवी को इस सहयोग के लिए बहुत बहुत आशिर्वाद दिया और कहा की आपके द्वारा मेरे राशन की व्यवस्था कर दिया गया इससे बड़ा पुण्य का कार्य क्या होगा अब हमे हर माह राशन भी मिल सकेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.