*बलिया एक स्कूल की बस पलटी जिसमे 13 बच्चे हुए घायल खलासी को आई गंभीर चोट जिसका चल रहा इलाज।*
बलिया एक स्कूल की बस पलटी जिसमे 13 बच्चे हुए घायल खलासी को आई गंभीर चोट जिसका चल रहा इलाज।
रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

दिनांक – 19-04-2023
बलिया नगर से सटे अगरसंडा गांव स्थित सनबीम स्कूल की बस बुधवार की दोपहर स्कूल छुट्टी के दौरान स्कूल के पास ही असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें करीब दर्जनभर बच्चे गंभीर रूप से चोटिल हो गए।स्कूल प्रशासन एवं आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है। वही बच्चो के अभिभावक भी घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। वही स्कूल प्रशासन की माने तो बाइक सवार को बचाने में बस पलट गई जिसमें बच्चों को मामूली चोटे आयी है। अस्पताल के चिकित्सक की माने तो बस ड्राइवर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हुए है जिनका प्रतीक उपचार किया वही जिन्हें गम्भीर चोटें आई है उनका अन्य चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है।
Comments are closed.