India's No.#1 Hindi News Channel

डब्लू सी एल में एटक संगठन को बड़ा झटका :*सैकड़ो सदस्यों ने लिया बीएमएस में प्रवेश :


अनपरा :- भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर डब्लू सी एल के उमरेड क्षेत्र में AITUC यूनियन के वैकल्पिक संचालन समिति सदस्य एवम आईआर प्रभारी श्रीमान ए पी सिंह ने एटक से त्यागपत्र देते हुए क्षेत्र के जेसीसी मेंबर समेत कई क्षेत्रीय पदाधिकारी और सैकड़ो समर्थक सदस्यो ने बीएमएस में प्रवेश किया । ए पी सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की जो आजादी और अपनापन बी एम एस में है वह अन्य किसी संगठन में देखने को नहीं मिला सकता । वर्तमान में श्रमिक हित की के सभी मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़कर उसे परिणाम में बदलने का साहसिक कार्य बी एम एस ही कर पा रहा है
बी एम एस कोल प्रभारी के लक्ष्मारेड्डी और अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामन्त्री सुधीर घुरडे ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों का बी एम एस में सदस्यता ग्रहण करना निश्चित ही संगठन को ऊंचाई की ओर ले जाएगा लेकिन हमें यहीं पर रुकना नहीं है आने वाले समय मे श्रमिक हित मे ऐसे कार्य निरंतर अविराम रूप से करते रहने है जिससे इससे भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संघठन से जुड़ें । महामन्त्री सुधीर घुरडे ने कहा इसका श्रेय हम संगठन की पूरी टीम और कोलकर्मचारियों को देते है जिन्होंने भारतीय मजदूर संघ के प्रति अपना विश्वाश और श्रद्धा जताते हुए संगठन का दामन पकड़ा है । संगठन अपने तमाम भूले बिछड़े साथियों और नए कर्मचारियों के लिए लगातार बड़ी सोच और आदर का भाव बरकरार रखा है इस सम्मान भाव और कोल कर्मचारियों के के हित के प्रति दृढ़ता के फलस्वरूप अन्य संगठन के तमाम प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार संगठन से संपर्क साधकर भारतीय मजदूर संघ परिवार से जुड़ने का दूरदर्शी निर्णय लेकर संगठन को ऐतिहासिक ऊंचाई ओर ले जाने को उत्सुक है । आने वाले समय मे कोलकर्मचारियों और कोयला उद्योग के समक्ष तमाम चुनौतियां है जिसे कर्मचारियों की एकजुटता के बल पर भारतीय मजदूर संघ इससे निपटने की रणनीति पर योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य करते रहने के प्रति दृढसंकल्पित है ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.