प्रयागराज कमाने गए मजदूर का घर पहुँचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
दुद्धी तहसील क्षेत्र के गढ़दरवा गांव निवासी एक युवक का प्रयागराज से रविवार की देर रात्रि शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया | मृतक 40 वर्षीय रंगलाल पुत्र रामस्वरूप निवासी गढ़दरवा अपनी पत्नी कौशल्या के साथ प्रयागराज में कमाने गया था जो वहां मजदूरी करता था | कि पांच दिन पूर्व वह कुछ सामान लेने कमरे से निकला था कि वह वापस नही आया ,उधर पत्नी अपने पति को ढूंढ रही थी और पुलिस को भी सूचना दी थी कि शनिवार की शाम साइट के पास से गुजरी संगम नदी में उसका उतराया हुआ शव मिला ,प्रयागराज के नवाबगंज थाना पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया करते हुए रविवार की रात्रि एम्बुलेंस से मृतक के पैतृक गांव गढ़दरवा शव पहुँचाया गया | इधर शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया | मृतक की दो बेटियाँ है जिनकी शादी हो चुकी है वहीं एक पुत्र है जिसके सिर से पिता का छाया उठ गया|आज सोमवार को परिजनों के द्वारा मृतक का दाह संस्कार किया गया।
Comments are closed.