हाथरस : स्कूल में छुट्टी हो जाए इसलिए आठवीं के छात्र ने की थी कृतार्थ की हत्या!
Uttar Pradesh के Hathras में कृतार्थ की हत्या के मामले में एक नया ट्विस्ट आया है. पुलिस की शुरुआती जांच में कहा गया था कि स्कूल के मैनेजर ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में छात्र की बलि दी थी. लेकिन अब पुलिस की चार्जशीट में 8वीं क्लास के एक छात्र को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी छात्र ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था. वो छुट्टी लेकर घर जाना चाहता था. मगर उसे छु्ट्टी नहीं मिल रही थी. इसलिए उसने कृतार्थ की हत्या का प्लान बनाया. ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए. उसने एक वीडियो भी देखा था कि अगर किसी छात्र की मौत हो जाए तो स्कूल कई दिन के लिए बंद हो सकता है. इसलिए उसने कृतार्थ की अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी.
पुलिस ने स्कूल के पीछे की झाड़ियों से अंगोछा बरामद कर लिया है. और 13 वर्षीय छात्र को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है. वहीं स्कूल के मैनेजर सहित गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को 24 दिसंबर को जमानत मिल गई है. कृतार्थ के परिवारवालों ने पुलिस की जांच से असहमति जताई है. उनका मानना है कि पुलिस ने पैसे लेकर गलत चार्जशीट दाखिल की है. वह इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी मदद लेंगे.
Comments are closed.