India's No.#1 Hindi News Channel

पुलिस ने भिन्न भिन्न स्थानों से साइकिल चोरी करने वाला 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।

दिनांक 29.12.2024 को थाना हल्दी पर वादी द्वारा लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी कि मै दिनांक 28.12.2024 को बालाजी डिजिटल लाइब्रेरी के पास से साइकिल स्टैंड से मेरी साइकिल चोरी हो गयी, के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/2024 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांकः 30.12.2024 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री संदीप कुमार मय फोर्स द्वारा तलाश वांछित अभियुक्त/वारण्टी में थाना क्षेत्र में स्थित गायघाट तिराहे के पास से मु0अ0सं0 222/2024 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त रणधीर कुमार पासवान पुत्र बरमेश्वर पासवान निवासी छोटकी बेलहरी थाना सहतवार जिला बलिया को समय 03.00 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से दिनांक 28.12.2024 को रामगढ लाइब्रेरी से चोरी गयी 01 अदद साइकिल व जमातलाशी में 01 दद चाकू बरामद हुआ तथा अभियुक्त की निशानदेही पर भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी की गयी कुल 5 अदद साइकिलें अलग अलग कम्पनियों की भरसौता गांव के बाहर बने टिन शेड से बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.