India's No.#1 Hindi News Channel

मुर्दाघर से गायब हुआ बेटे का शव, परिजनों ने किया हंगामा

मीरजापुर। मिर्जापुर जिले के मुर्दाघर से लापता शव के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली से आए परिजन हलकान रहे। बिना शव लिए वह बैरंग वापस घर लौट गए। पड़री थाना क्षेत्र के पुतरिहा ग्राम निवासी 24 वर्षीय गुलेश बिंद की जगह उसके परिजन सिंगरौली निवासी अमिश का दाह संस्कार कर दिया। शनिवार को सिंगरौली से आए परिजनों ने शव न मिलने पर शव गायब होने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को श्मशान घाट तक घुमा कर अंतिम संस्कार हो जाने की जानकारी दी। इसके बाद लोग सिंगरौली वापस लौट गए। गुलेश बिंद का शव लेने के लिए आज परिजन फिर पोस्टमार्टम हाउस शव लेने पहुंचे हैं।

एक मौत, दो दाहसंस्कार: मुर्दाघर से गायब हुआ बेटे का शव, परिजनों ने किया हंगामा तो खुला राज, जानें पूरा माजरा

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.