लाखों लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, कांग्रेस तैयार
मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य, देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से “जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान” रैली के आगाज किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल जी,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, हर्ष जैन, आनंद जैन सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इंदौर प्रेस क्लब मे पत्रकार वार्ता ली। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं। इसी कड़ी में यहां पर पत्रकार वार्ता आयोजित जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया गया, वह अपमान देश के दलित, शोषित, आदिवासी, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं, अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है। क्योंकि संविधान से ही देश चलता है, न कि भाजपा और गोड़सेवादी विचारधारा से।
Comments are closed.