India's No.#1 Hindi News Channel

राष्ट्रीय बालिका दिवस के थीम “सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण”

बलिया: दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के थीम “सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण” अवसर पर जिलाधिकारी बलिया द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बलिया से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ एस के यादव, मुख्य चिकित्सा अधिक्षीका जिला महिला चिकित्सालय डॉ सुमिता सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ योगेंद्र दास एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में मां अशर्फी नर्सिंग स्कूल तीखमपुर बलिया की प्रबंध समिति एवं उनके विद्यार्थियों ने रैली में प्रतिभा किया।

उक्त रैली जिला महिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर जगदीशपुर चौराहे से होते हुए जिला पुरुष चिकित्सालय बलिया के रास्ते पुनः मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर समाप्त हुई तदुपरांत मा अशर्फी नर्सिंग स्कूल की प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं कन्या भ्रूण हत्या न होने के प्रति जागरूक करने के लिए सबको आगाह किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार, डॉ पद्मावती गौतम,डी पी एम राजशेखर, डब्लू एच ओ से शांता घटक जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय,डॉ सिद्धार्थमणी दुबे, रेड क्रॉस सोसायटी से शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.