India's No.#1 Hindi News Channel

थाना बभनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

शनिवार सुबह लगभग 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बभनी पुलिस ने देवरिहवा मोड़ से 24 वर्षीय सिकंदर गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी ग्राम अंजानी महमड़ टोला, थाना बीजपुर, सोनभद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब युवती ने शादी की बात की तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना बभनी पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम सिंह और कांस्टेबल सुधीर यादव शामिल रहे।

अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.