स्कूल में टीके और कलावे पर विवाद, छात्राओं को बाहर निकाला… हिंदू संगठनों का हंगामा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ छात्राओं को स्कूल की टीचरों ने तिलक कलावा न हटाने पर विद्यालय से बाहर निकाल दिया. इस घटना पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर विभा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी पहले नहीं थी.![गाजियाबाद: स्कूल में टीके और कलावे पर विवाद, छात्राओं को बाहर निकाला... हिंदू संगठनों का हंगामा गाजियाबाद: स्कूल में टीके और कलावे पर विवाद, छात्राओं को बाहर निकाला... हिंदू संगठनों का हंगामा]()
गाजियाबाद कमिश्नरी के विजयनगर इलाके में एक इंटर कालेज पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ छात्राओं को स्कूल की टीचरों ने तिलक कलावा न हटाने पर विद्यालय से बाहर निकाल दिया. गाजियाबाद के विजयनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार के दिन कुछ छात्राओं द्वारा माथे पर टीका लगाने को लेकर यह बखेड़ा खड़ा हो गया था.
माथे पर तिलक लगाने के कारण कुछ छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया था. इसकी जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो लोगों की भीड़ विद्यालय के बाहर जमा हो गई. इसके साथ ही जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल की टीचरों के साथ बहस करने लगे.

Comments are closed.