NDA में सीट शेयरिंग पर चर्चा जारी, ऐलान में देरी की वजह छोटे घटक दल
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं. सबसे बड़ा मुद्दा सीट शेयरिंग का है. एनडीए में शामिल छोटे दल अपने लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं. खबर हैं कि नवरात्र के दौरान सीटों पर मंथन शुरू हो जाएगा और जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, सीटों की घोषणा कर दी जाएगी.
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी हो गई है. सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच खबर है कि एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत इस नवरात्र में शुरू हो जाएगी. एनडीए में शामिल छोटे घटक दल लगातार सम्मानजनक सीटों की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर बयानबाजी भी हो रही है. ऐसे में सभी दलों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश की जाएगी.
हालांकि एनडीए में सीटों का बंटवारा चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद ही की जाएगी. जेडीयू नेता केसी त्यागी के मुताबिक नवरात्रि के दौरान ही सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में लगातार चर्चा में है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सीटों के बंटवारे की घोषणा हो जाएगी.
Comments are closed.