India's No.#1 Hindi News Channel

पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद एवं मारपीट कें पाँच लोगो का चालान

प
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी निवारक कार्यवाही
श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, जनपद सोनभद्र के निर्देशन, श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जनपद सोनभद्र के पर्यवेक्षण तथा श्री हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी निवारक कार्यवाही की गई।
दिनांक 06.07.2026 को थाना शक्तिनगर क्षेत्र के ग्राम मिशिरा में पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के मध्य विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु तनावपूर्ण स्थिति एवं लोक शांति भंग होने की प्रबल संभावना को दृष्टिगत रखते हुए धारा 170, 126 एवं 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत निवारक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति
श्रीमती प्रियंका देवी पत्नी राजेश भारती, निवासी ग्राम मिशिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
राजेश भारती पुत्र दादूराम, निवासी ग्राम मिशिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
दादूराम पुत्र चेदक, निवासी ग्राम मिशिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फरार व्यक्ति (प्रथम पक्ष)
राहुल पुत्र दादूराम, निवासी ग्राम मिशिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
श्रीमती केश देवी पत्नी राहुल, निवासी ग्राम मिशिरा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
उक्त दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर।
म0हे0का0 निधि।
का0 अरुण कुमार।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.