India's No.#1 Hindi News Channel

भारतीय मजदूर संघ का 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन कार्यक्रम

 

भारतीय मजदूर संघ का 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन कार्यक्रम

सोनभद्र। भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं मांगों को लेकर 17 अगस्त 2026, सोमवार को भारतीय मजदूर संघ, जिला सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय सोनभद्र पर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ईएसआईसी एवं ईपीएफ की सीमा में वृद्धि, न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग श्रमिकों की समस्याओं का समाधान, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के जिला मंत्री एल.पी. शुक्ल ने जनपद के सभी संबद्ध यूनियनों, पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

दिनांक: 17 अगस्त 2026, सोमवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: जिला मुख्यालय, सोनभद्र
कार्यक्रम: जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपना

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.