India's No.#1 Hindi News Channel

*सुदीक्षा प्रकरण का खुलासा*

0

बुलंदशहर। अमेरिका में पढ़ने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत कैसे हुई, इस बात से आज (16 अगस्त) को बुलंदशहर पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। बुलंदशहर के एसएसपी ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत छेड़छाड़ या स्टंट की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि यह एक हादसा था। दरअसल इस मामले में एसआईटी की टीम ने शनिवार को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बुलेट सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मॉडिफाइड बुलेट बाइक, सायलेंसर, हेलमेट और जाट लिखी नम्बर प्लेट बरामद की है।

बुलंदशहर एसएसपी ने रविवार को पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए बताया कि पकड़े में आए दीपक चौधरी ने पूछताछ में बताया कि वह एक कांट्रेक्टर के यहां काम करता है और 10 अगस्त को राज मिस्त्री राजू को लेकर काली बुलेट से निर्माणाधीन साइट पर जा रहा था। औरांगबाद चारोरा मुस्तफाबाद के पास उसकी बुलेट बाइक के सामने अचानक ऑटो और भैंसा बुग्गी आ गई। इसकी वजह से उसे अचानक ब्रेक लगाना पड़ गया। पीछे से आ रही सुदीक्षा भाटी कि बाइक बुलेट से टकरा गई। इससे छात्रा सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

डर गया था दीपक, इसलिए मॉडिफाइड करवाई बुलेट

पुलिस के मुताबिक, मामला बहुचर्चित हो जाने से दीपक डर गया था इसलिए उसने काला आम चौराहे पर बुलेट को मॉडिफाइड करवा दिया था। इतना ही नहीं किसी को शक न हो इसलिए दीपक ने टायर, सायलेंसर और जाट लिखी नम्बर प्लेट भी हटवा दी थी। पुलिस ने राजू और दीपक की निशानदेही पर मोडिफाइड बुलेट बाइक, सायलेंसर, हेलमेट, नंबर प्लेट और टायर बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से मिली कामयाबी
सुदीक्षा भाटी की मौत सड़क हादसा था या कुछ और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन किया गया था। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेस और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी बुलेट सवारों को पकड़ चुकी है। इनमें 53 साल का राजू मिस्त्री और दीपक चौधरी है। पुलिस के मुताबिक, इनकी ही बाइक से एक्सीडेंट हुआ था।
—
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.