*खाद के लिए सहकारी समिति पर किसानों ने किया प्रदर्शन*
महुली सोनभद्र
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के महुली में रविवार को सहकारी समिति पर उर्वरक नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया और सरकार की नीतियों को जमकर कोसा|सपा युवजन सभा के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक गांवों के किसानों ने महुली सहित क्षेत्र के अन्य सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता नहीं होने पर सरकार की नीतियों को जमकर कोसा और किसानों के लिए अच्छे दिन लाने वाली सरकार के वादे पर चुटकी ली|

किसानों ने कहा कि रोपी गयी धान की फसलों में समय पर यूरिया के छिड़काव नहीं होने के कारण पैदावार अच्छी नहीं हो पाएगी और किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है|करीब पखवाड़े भर से सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान इधर उधर भटक रहे हैं|किसानों ने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर मिलने वाले खाद निर्धारित मूल्य से डेढ़ व दोगुना कीमत पर मिलते हैं|किसानों ने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर बिक्री किया जाने वाला खाद नकली होने से खेतों की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है वहीं मनमानी रेट वसूली से किसानों की कमर टूट रही है| किसानों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार की नीतियों को कोसते हुए इसे किसान विरोधी बताया और तत्काल समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की|किसानों ने कहा कि चार दिनों के अंदर समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे रींवा रांची राजमार्ग पर स्थित दुद्धी विंढमगंज मार्ग जाम करने के लिए बाध्य होंगे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी|इस मौके पर बुंदेल चौबे अशोक कनौजिया, विजय यादव, राम प्रसाद यादव, सोमारु राम, प्रेम भुइंया, श्रवण गुप्ता, गोपी यादव, संजय यादव, प्रदीप खरवार, बिरेंद्र कुमार, धनंजय तिवारी, मुकुंद चंद, सुरेन्द्र बैगा सहित कई किसान उपस्थित रहे|