*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने ईओ मणि मंजरी राय मामले का पर्दाफाश करने की मांग किया*
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने ईओ मणि मंजरी राय मामले का पर्दाफाश करने की मांग किया।
दिनांक – 31-10-2020

*चर्चित ई ओ मणि मंजरी राय मामले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी श्री अरविंद गांधी के नेतृत्व में इस मामले में आरोपित चेयरमैन भीम गुप्ता और अन्य के परिजनों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी बलिया से उनके कार्यालय पर मिला और इसमें मांग किया कि यह घटना बहुत दिन हो गया और इस घटना का पर्दाफाश किया जाए क्योंकि इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश एवं उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी बलिया ने आश्वासन दिया कि हम इसे देखते हैं। प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी श्री प्रदीप गुप्ता चेयरमैन भीम गुप्ता की पत्नी श्रीमती अनीता गुप्ता व माता मुन्नी देवी, बहन अंजलि, कृष्ण कुमार सभासद, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, पवन गुप्ता आदि लोग थे।
श्री अरविंद गांधी ने कहा कि इस मामले का पर्दाफाश जल्द से जल्द होना चाहिए जिससे कि समाज में इसको लेकर जो विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां है वह दूर हो और इस मामले का पटाक्षेप हो क्योंकि इस मामले के घटना का समय बहुत ज्यादा हो गया है। उम्मीद है प्रशासन हम लोग की आवाज को सुनेगा।
– अरविंद गांधी ,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ,उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर- नवल जी,बलिया