India's No.#1 Hindi News Channel

*भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस, लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई।*

0

*कृतघ राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांघी भावविभोर होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।*

*आम आदमी की आवाज़ को मजबूत करने का काम किया था इंदिरा जी ने : अजय कुमार लल्लू*

*देश की अखंडता और एकता के शिल्पकार थे लौहपुरुष सरदार पटेल: अजय कुमार लल्लू*

*लखनऊ, 31 अक्टूबर 2020।* उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस , लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई ।

प्रदेश मुख्यालय पर आज अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नेताद्वय को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र भावविभोर होकर भारतरत्न महान नेत्री इंदिरा गांधी को शत शत नमन कर रहा है । राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने बलिदान की सर्वोच्च मिसाल पेश की थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्वेत क्रांति, हरित क्रांति बैंकों के राष्ट्रीयकरण , 20 सूत्री कार्यक्रम के निर्मात्री भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने वाली स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को बड़े कृतके भाव से राष्ट्र नमन कर रहा है और हमेशा याद करेगा ।युगो युगो तक उनके काम हमारे बीच में प्रेरणा के रूप में मौजूद रहेंगे

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लौह पुरुष पूर्व उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को राष्ट्र की एकता और अखंडता का सूत्रधार बताया। उन्होंने आगे कहा कि किसानों मजदूरों आम आदमियों के लिए उनके द्वारा किया गया काम तथा तथा भारत को एक सूत्र में बांधने और एक मजबूत भारत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता कृतज्ञ राष्ट्र ऐसे महामानव को प्रेरणा के रूप में हमेशा हमेशा याद रखेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.