India's No.#1 Hindi News Channel

अब 84 दिन बाद ही लग पाएगी कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज़ बलिया जिले में 1140 लोगों का हुआ टीकाकरण। रिपोर्ट- नवल जी, बलिया

0

*रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल पर भी किया गया बदलाव । बलिया जनपद में बुधवार को19 केंद्रों पर 45 सत्र लगाकर1140 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० राजकुमार सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 876 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। साथ ही 264 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब 84 दिन बाद ही लग पाएगी कोविशील्ड टीके की दूसरी डोज कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज़ के बीच के अंतराल को 42 दिन से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है। इसका अपडेट रजिस्ट्रेशन साइट पर भी डाल दिया गया है। अब पहली डोज़ लगवाने के 84 दिन बाद ही लाभार्थी दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं।
डॉ० सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक पत्र का हवाला देते हुये बताया कि पहली और दूसरी डोज़ में 84 दिन के अंतर के बाद ही केंद्र पर जाकर टीका लगवाना संभव हो पाएगा। उन्होने बताया कि वर्तमान में 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को 10 मई से बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं किसी को भी वैक्सीन की पहली डोज़ नहीं लगाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविन वेबसाइट पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा। जिसमें टीकाकरण लगने के दिन, स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बराबर केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.