निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार भाई को भाई ने मारी गोली* रिपोर्ट- नवल जी, बलिया

*यूपी के बलिया रसड़ा थाना अंतर्गत बीती रात निमंत्रण से अपने साथी के साथ बाइक से लौट रहे रामप्रताप सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला कर घायल कर दिया है। वही घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। गोली कमर के निचले हिस्से में लगी है। किसी तरह घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची। गोली चलाने वाला घायल व्यक्ति का भाई निकला। गोली से घायल व्यक्ति का रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया चिकित्सक की माने तो एक चोट दिख रही है जिसकी गहराई भी पता नही लग पा रहा और चोट से काफी ब्लड निकलने की बात कही। इस दौरान घायल की माने तो पहले भी चाकू से हमला किया गया है। मामला किसी पुरानी रंजिश को लेकर बतायी जा रही है। वही घटना की सूचना पुलिस को दे दिया गया है।घटना रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा के डेहरी गांव के पास का होना बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।