बिजली की समस्या को लेकर दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जिला अधिकारी को लिखा पत्र
दुद्धी/ सोनभद्र । पिछले पखवाड़े भर से बिजली की समस्या को लेकर दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जिला अधिकारी को पत्र लिखा है।जिला अधिकारी के नाम लिखे पत्र में कहा गया है कि पिछले एक सप्ताह से विधान सभा क्षेत्र व उनके निवास गांव गढ़दरवा में बिजली नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि विधान सभा क्षेत्र दुद्धी में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं मिल पा रहा है ।उनके अपने गांव गढ़दरवा में भी पिछले एक सप्ताह से बिजली गायब है।वे स्वयं अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।आरोप लगाया कि हल्की बारिश होने पर भी बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा जान बूझकर बिजली काट दिया जाता है ।जब मौसम साफ होता है ऐसे में भी बिजली काट दिया जाता है ।बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर तकनीकी समस्या बता कर टाल दिया जाता है।इधर क्षेत्र में बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लागातर एक सप्ताह से बिजली नहीं होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।जबकि हमारी सरकार आम जनता को 18 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि तहसील मुख्यालय को 20 – 22 घण्टे बिजली मिलनी चाहिए लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमानी के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली नहीं मिल पा रही है और जनाबूझकर सरकार की छवि धूमिल की जा रही है जो कदापि क्षम्य नही है।उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।