India's No.#1 Hindi News Channel

तेज बारिश के कारण अस्थायी रपटा बह गया था जिससे झारखण्ड को जोड़ने वाली इस मार्ग पर आवागमन बाधित

0

दुद्धी/सोनभद्र।दुद्धी कस्बे से सटे बीडर गांव में स्थित लउवा नदी पर अस्थायी मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।आज मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने नदी में सीमेंट पाइप डालने में लग गए हैं। मौसम ने साथ दिया तो एक – दो दिन में नदी में पाइप बिछाकर अस्थायी सड़क बहाल हो सकता है इसके लिए विभाग लगातार प्रयास में जुटा हुआ है।सड़क मार्ग बहाल करने के लिए दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार लगातार अधिकारियों एवं इंजीनियरों से सम्पर्क बनाए हुए हैं ताकि जल्द से जल्द आवागमन बहाल हो सके।
बता दें कि पिछले हफ्ते हुए तेज बारिश के कारण अस्थायी रपटा बह गया था जिससे झारखण्ड को जोड़ने वाली इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गई हैं।यह मार्ग दुद्धी से रेनुकूट सहित हाथीनाला से होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ती है।अब इस मार्ग के टूट जाने से वाहनों को दुद्धी से आश्रममोड वाया रनटोला मूर्धवा होते हुए गन्तव्य को जाना पड़ रहा है।जबकि हल्के चार पहिया वाहन दुद्धी रेलवे स्टेशन होते हुए रेनुकूट या राबर्ट्सगंज के लिए जा रहे हैं।लउवा नदी का रपटा टूटने के कारण लोगों को एक चक्कर लगाकर रेनुकूट सहित राबर्ट्सगंज सहित अन्य जगहों का सफर तय करना पड़ रहा है।
उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि लउवा पर अस्थायी मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध करा दी गई हैं यदि मौसम सही रहा तो एक – दो दिनों में अस्थायी मार्ग से आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.