India's No.#1 Hindi News Channel

सोनभद्र में बिना लाइसेंस चल रहे केमिस्ट शॉप को सील किया गया

0

राबर्ट्सगंज थाना के सुकृत कोतवाली क्षेत्र में मधुपुर बाजार में बिना लाइसेंस के चल रहे केमिस्ट शॉप का सील कर दिया गया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

यह कार्रवाई एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य अनुभाग व औषधि निरीक्षक की टीम ने की। टीम ने मधुपुर बाजार स्थित शमीम अहमद के मेडिकल स्टोर से डाइजेस्टीव इन्जाइम सीरप का नमूना लिया। इस दौरान औषधि निरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता ने जब जांच की तो पाया कि उक्त मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस लिए ही किया जा रहा है। यहां पर भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां हैं। लिहाजा, उक्त केमिस्ट शॉक को सील कर दिया गया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.