India's No.#1 Hindi News Channel

UP के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर बेटे सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

0

 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में राज्य के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके बेटे आनंद चौधरी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया है. आनंद चौधरी अभी हाल ही में बलिया जिला पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

दरअसल, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र आनंद चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने यूपी के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में केस तो पहले ही दर्ज कर लिया गया था. लेकिन में जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं.

पुलिस ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, बलिया जिला पंचायत के अध्यक्ष आनंद चौधरी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 342, 500, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद यूपी के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, उनकी माता और पत्नी ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट लगाने की मांग भी उठाई थी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उनका परिवार सुरक्षित नहीं है. प्रदेश में कभी ऐसा नहीं हुआ जो आज देखने को मिल रहा है. उनके परिवार को सपा की तरफ से अभद्र और गंदी गालियां दी गई हैं. उपेंद्र तिवारी की 90 वर्षीय मां ने रोते हुए कहा कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो प्राण त्याग दूंगी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.