India's No.#1 Hindi News Channel

J&K एनकाउंटर में हिज्बुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन ढेर

0

 

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है. नॉर्थ कश्मीर के पाजीपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है.

सुरक्षाबलों को एनकाउंटर में बड़ी कामयाबी मिली है और घाटी में कई आतंकी वारदातों में शामिल हिज्बुल आतंकी मेहराजुद्दीन को ढेर कर दिया गया. मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद हिज्बुल मुजाहिद्दीन का सबसे पुराना सदस्य और टॉप कमांडर था.

हंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर पाजीपोरा इलाके में चल रहा है और पुलिस, सेना और CRPF की ओर से ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया गया है. इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि आम नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.