बीना कॉलोनी के बंद आवास का ताला तोड़कर हुई चोरी
बीना कॉलोनी के बंद आवास का ताला तोड़कर हुई चोरी बीना चौकी क्षेत्र अंतर्गत आवासीय परिसर में हो रही चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीना कालोनी एलसीएच 72 निवासी मोहन चंद्र जोशी के बंद आवास का मुख्य दरवाजा का कुण्डी तोड़कर चोरों ने घर में रखे कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना बगल में रहने वाले कल्लू ने पुलिस को दी। कुछ दिनों पहले मोहन चंद्र जोशी अपने पत्नी के साथ अपने बेटे के यहां कोलकाता गए हैं। उनकी यहां शॉपिंग काम्प्लेक्स में पान की दुकान है। मौके पर पहुंचे बीना चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार राय ने घटना का जायजा लिया। मुख्य दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ पाया। अंदर रखे अलमारी व अटैची का लॉक तोड़कर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीछे आंगन का भी दरवाजा खुला हुआ था। मोहन चंद्र जोशी ने फोन पर बताया घर में चोरी की सूचना मिली है। मोहन चंद्र जोशी बताया की ऑनलाइन चोरी की शिकायत दर्ज करा दी गयी है। आने के बाद ही चोरी हुए सामानों का पता लग सकेगा। पुलिस की तफ्तीश जारी है