India's No.#1 Hindi News Channel

रेल सलाहकार समिति सदस्य श्री एस0 के0 गौतम ने सांसद पकौड़ी लाल कोल के साथ रेलमंत्री से की मुलाकात

0

सिंगरौली/शक्तिनगर : रेल सलाहकार समिति सदस्य श्री एस0 के0 गौतम ने सांसद पकौड़ी लाल कोल के साथ रेलमंत्री से की मुलाकात : क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्री एस0 के0 गौतम ने सोनभद्र सांसद श्री पकौड़ी लाल कोल के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल मंत्रालय रेल भवन दिल्ली में मुलाकात कर सिंगरौली से भोपाल , सिंगरौली से निज़ामुद्दीन , सिंगरौली से कटनी मैमू ट्रेन ,चोपन से कटनी एवँ शक्तिनगर से वाराणसी इंटरसिटी ट्रेनों के शीघ्र संचालित करने की मांग रखी जिस पर मंत्री ने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त कोयला व अन्य खनिजों की ढुलाई के प्रमुख रेल मार्ग उर्जान्चल से जुड़ी रेलवे दोहरीकरण परियोजनाओं सिंगरौली से रमना, शक्तिनगर-करैलारोड ,सिंगरौली- कटनी , रेणुकूट-चोपन परियोजनाओं पर दोहरीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा वर्ष 2020-21 के बजट में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के चुनार से चोपन -बिल्ली जंक्शन रेल खण्ड (108किमी) लम्बाई रेल लाइन जिसके दोहरीकरण की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दी है। लेकिन मात्र 5 (पाँच) करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है ।चोपन-चुनार कोयला व अन्य खनिजों की ढुलाई की प्रमुख रेलवे लाइन एवँ कोल इंडिया कॉरिडोर है तथा दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग का वैकल्पिक रुट भी है। एक मात्र इसी रेलखण्ड चोपन-चुनार पर ही दोहरीकरण कार्य कराया जाना शेष बचा है। इस रेल लाइन दोहरीकरण कार्य हेतु प्रस्तावित रूपये 1080 करोड़ धनराशि की स्वीकृति केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति से कराई जाय, जिससे यह रेल दोहरीकरण परियोजना भी शीघ्र पूरी हो सके। चोपन-चुनार एकल रेल खण्ड पर गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे बढ़ाये जाने हेतु चल रहे इंजीनियरिंग कार्य, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, हॉल्ट स्टेशन निर्माण आदि कार्यों की रेलवे बोर्ड़ स्तर से समीक्षा निरंतर कराई जाय, जिससे ये कार्य समय सीमा में पूरे हो सकें। इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से इन रेल खण्डों पर सड़क मार्ग की जगह रेलमार्ग से कोयले की ज्यादा से ज्यादा ढुलाई एवँ यात्री गाडियों का संचालन भी बढ़ेगा तथा रेलवे की आय में वृद्धि होगी। और आम जनमानस को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। मंत्री ने बताया कि वो कोयला क्षेत्र से पूर्व से परिचित हैं और उच्च प्राथमिकता से सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.