India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया सपा के पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में छः सूत्री मांगो को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

0

बलिया सपा के पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में छः सूत्री मांगो को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

*बलिया पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सपा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सुरहाताल क्षेत्र में हो रहे जलजमाव एवं जल निकासी के साथ ही कटहल नाले के पुराने रेगुलेटर को ध्वस्त करने के साथ ही नये रेगुलेटर बनाए जाने की मांग सहित छः सूत्री ज्ञापन दिया। श्रीराय ने बताया है कि विगत सालों में हुए भारी जलजमाव के कारण ताल के किनारे बसे 27 ग्राम सभाओं के किसानों की खेती बारी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही रबि की बुवाई भी जल जमाव के कारण असंभव नजर आ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि यदि तत्काल सुरहाताल से जल निकासी की व्यवस्था सुरहाताल से नहीं की गई तो आगामी 7 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शमीम,भीमजी, कयामुद्दीन अंसारी,अनिल तिवारी,डा०सत्यदेव प्रसाद, राजेंद्र यादव, गौरीशंकर, सुरेंद्र राय, लक्ष्मण राय, विपुल चौबे, अज़य यादव,दीपक सिंह,आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.