India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया विशेष अभियान के तहत बनाये गये 12,277 आयुष्मान कार्ड।जनपद में मनाया गया आयुष्मान पखवाड़ा । रिपोर्ट- नवल जी, बलिया

0

बलिया विशेष अभियान के तहत बनाये गये 12,277 आयुष्मान कार्ड।जनपद में मनाया गया आयुष्मान पखवाड़ा ।

रिपोर्ट- नवल जी, बलिया

*बलिया जिले में 26 जुलाई से 12 अगस्त तक चले आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान उन पात्र लाभार्थियों पर खास ध्यान दिया गया जिनके परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पखवाड़े में जिले में करीब 2.21 लाख परिवारों को आच्छादित करते हुए करीब 2.27 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० तन्मय कक्कड़ ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान 5,967 परिवारों को आच्छादित किया गया और 12,277 आयुष्मान कार्ड बनाए गये। आजमगढ़ मंडल में जिले का स्थान प्रथम रहा।
क्या है योजना :
आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रूपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है । यह दुनिया की सबसे बड़ी और पूरी तरह से सरकारी खर्च पर चलने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना है । इसमें 1000 से ज्यादा कैंसर और दिल की बीमारी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए जिले के 12 सूचीबद्ध सरकारी व 13 निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है । जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं । इन बीमारियों में मातृत्व स्वास्थ्य और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबिटीज, कोरोनरी बाइपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.