India's No.#1 Hindi News Channel

बीजपुर एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में  विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया इंजीनियर्स डे

0

एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में  विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया इंजीनियर्स डे
बीजपुर । 16 सितंबर। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन के त्रिवेणी क्लब में बुधवार की रात्रि
कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विविध कार्यक्रमों के बीच इंजीनियर्स डे का
आयोजन हर्सोल्लासपूर्ण  वातावरण में सम्पन्न किया गया। इंजीनियर्स डे का आयोजन आधुनिक
भारत के निर्माण में सबसे महान अभियंता विश्वेश्वरैया द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान  को
यादगार बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को मनाया जाता है।कार्यक्रम का शुभारंभ
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद)देबब्रत पॉल ने अन्य सहतिथियो के साथ
संयुक्त रूप से प्रज्ञादीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री पॉल ने
सबसे महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शिता व समर्पण के साथ जो असाधारण योगदान
दिया है वह आज भी अभियंताओं के लिए प्रासंगिक है।

समारोह के दौरान अभियंताओं ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समा में चार चांद लगाते हुए
क्लब में दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम की समाप्ति पर सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, आफिसर्स एसोसिएशन के साथ –
साथ अन्य पदाधिकारिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तपन कुमार गुप्ता ने किया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.